logo

दुर्गापूजा से छठ तक चलेंगी 3 पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और टाइम टेबल

दुर्गापूजा से छठ तक चलेंगी 3 पूजा स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और टाइम टेबल

जामताड़ा: 
जामताड़ा में आगामी दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ और टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का फैसला किया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से कोलकाता-कानपुर सेंट्रल, कोलकाता-आगरा कैंट और आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेल मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04157 कानपुर सेंट्रल-कोलकाता स्पेशल 6 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। इस दौरान ट्रेन के कुल 8 फेरे होंगे। ट्रेन कानपुर सेंट्रल से सुबह 8 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04158 कोलकाता-कानपुर सेंट्रल स्पेशल 7 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 1:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और एसी कोच उपलब्ध रहेंगे।

आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल
ट्रेन संख्या 01911 आगरा कैंट-कोलकाता स्पेशल 1 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। इसके कुल 9 फेरे होंगे। ट्रेन आगरा कैंट से तड़के 3:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01912 कोलकाता-आगरा कैंट स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन कोलकाता से सुबह 7:25 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर होगा। इसमें सामान्य, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन
ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल 7 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। इसके कुल 16 फेरे होंगे। ट्रेन झांसी से सुबह 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 8 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन आसनसोल से शाम 5:10 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:10 बजे झांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव आसनसोल मंडल के चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। ट्रेन में सामान्य, सेकंड सिटिंग, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे के इस फैसले से आगामी त्योहारों के दौरान अपने घर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेनों का विकल्प मिलेगा और नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

Tags - Jamtara News Puja Special Trains Indian Railways Chhath Special Train Jharkhand News