गिरिडीह:
गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड क्षेत्र के लूसीओ गांव में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रमेश हेमब्रम के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से घटना की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाया।

परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा
विधायक जयराम महतो ने परिजनों से बातचीत करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत के अनुसार सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
.jpeg)
तालाब में डूबने से हुई मौत
बताया गया कि रमेश हेमब्रम तालाब में डूब गया था। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। विधायक ने प्रशासन से मामले में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और पीड़ित परिवार को मिलने वाली सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने की बात कही। वहीं, ग्रामीणों ने तालाबों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।