logo

दुमका की बेटी सुदीपा ने UPSC में हासिल किया 41वां रैंक, बिना कोचिंग और सीमित संसाधनों से बनी अफसर

bvlbsderth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में दुमका जिले की बेटी सुदीपा दत्ता ने AIR रैंक 41 हासिल कर पूरे जिले के साथ साथ राज्य का नाम रोशन कर दिया है। उन्होंने बिना बड़े कोचिंग संस्थान की मदद के घर पर हीओ तैयारी की और इस परीक्षा में सफलता हासिल की। बता दें सुदीपा एक साधारण परिवार से आती है। वह मूल रूप से दुमका के कुमड़ाबाद की रहने वाली है। उनके पिता सच्चिदानंद दत्ता डाकघर में पोस्टमास्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां पंपा दत्ता गृहिणी हैं।

सुदीपा ने सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। सुदीपा ने यह परीक्षा अपने तीसरे प्रयास में पास की। इससे पहले वे एक बार इंटरव्यू तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन कुछ अंकों से अंतिम सूची में जगह बनाने से चूक गई थीं। लेकिन सुदीप ने हार नहीं मानी। वह लगातार म्हणत करती रही और अंततः उनकी म्हणत रंग लाई। सुदीपा की शुरूआती पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल, बांका से हुई। इसके बाद अपनी 12वीं की पढ़ाई दुमका के सिदो-कान्हू हाई स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने ए एन कॉलेज दुमका से अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने कोई बड़े कोचिंग का सहारा लिए बिना दुमका में ही रहकर UPSC की तैयारी की और तीसरे प्रयास में सफलता हासिल कर ली। वह तैयारी के दौरान दुमका के राजकीय पुस्तकालय में नियमित रूप से पढ़ाई करती थी। यहां होने वाले ग्रुप डिस्कशन और मॉक टेस्ट में भाग लेकर उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया।
बता दें सुदीपा का चयन UPSC से पहलेJPSC के माध्यम से सीडीपीओ पद के लिए भी हुआ था। सुदीप के इस सफलता से एक उदाहरण साभित हुआ कि सीमित संसाधनों के बावजूद अगर मेहनत और लगन हो तो बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। सुदीपा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों और शिक्षकों ने खुशी जताई है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Tags - Sudipa Datta UPSC Rank 41 Dumka girl Sudipa Datta UPSC Jharkhand UPSC Topper Sudipa Datta UPSC Civil Services Exam 2025 Rank 41 Dumka daughter UPSC success story Sudipa Datta Dumka UPSC story Dumka student cracks UPSC Sudipa Datta AIR 41 UPSC