logo

दुमका : नाबालिग युवती के साथ रे'प के बाद ह'त्या मामले में आज दुमका बंद का आह्वान

dumdum.jpg

दुमकाः 

राज्य में अपराधिक घटनाएं बढ़ती ही जा रही है, खासकर महिलाओं के साथ आए दिन कोई ना कोई दरिंदगी की जा रही है।  बीते दिनों दुमका में नाबालिग युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गयी थी। इसके विरोध को लेकर दुमका बंद का आह्वान किया गया है। विभिन्न संगठनों ने आज दुमका बंद की मांग की है। परंपरागत हथियार के साथ आदिवासी युवा शहर में जुलूस निकालकर बंद का आह्वान कर रहे हैं। बंद को लेकर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और आजसू पार्टी ने समर्थन दिया है।


राजनीति गरमा गई है
इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं, सरकार ने कैसे त्वरित कार्रवाई की यह देखने वाली बात है। इस बयान के बाद से राज्य की राजनीति को गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश के मुखिया का ऐसा बयान संवेदना को चोट पहुंचाने और झिंझोड़ने वाला है। दस दिन के भीतर ही झारखंड में दो नाबालिग लड़कियों की हत्या कर दी गई और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए यह आम बात है.