logo

शहजादे की भाषा के कारण कांग्रेस शासित राज्यों में नहीं लग रहे उद्योग, इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा; घाटशिला में बोले पीएम मोदी

ुपदू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पीएम मोदी ने आज घाटशिला में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं एक विषय को कहना चाहता हूं। क्योकि मैं उद्योग की धरती में खड़ा हूं। मैं कांग्रेस को जहां-जहां उनकी सरकारे हों। चाहे वह तेलंगना में हो, तमिलनाडु में, पश्चिम बंगाल में हों। मै उनको चुनौती देता हूं कि ये उनके शहजादे उद्योगों का विरोध करते हैं, उद्योगपतियों का विरोध करते हैं, निवेश का विरोध करते हैं। आने वाले दिनों में कौन उद्योगपति उनके शहरों में जाकर उद्योग करेगा। सारे निवेशक जो मिलने आते हैं वह कहते हैं हम इन राज्यों में नहीं जाएंगे। क्योंकि यहां उद्योग पतियों को गाली दी जाती है। उनके शहजादे की भाषा सुनकर कौन आएगा। उद्योंगपति सोचते हैं जैसे शहजादे की भाषा है वैसे ही इन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की होगी। इसलिए निवेशक सोचते हैं कि इन राज्यों में हमारा पैसा तो जाएगा तो डूब जाएगा क्योंकि उनके शहजादे की भाषा खराब है। आपके राज्य में कोई निवेश करने के लिए तैयार नहीं है। आपका हक कोई छीन ले ये मुझे स्वीकार्य नहीं है। शहजादे की भाषा है जो उद्योगों के खिलाफ बोला जा रहा है उससे देश के नौजवानों की जिंदगी खराब हो रही है। कोई निवेषक आपके यहां नहीं जाएगा। आपके हाथों से उद्योग चला जाएगा। फिर उन राज्यों के युवा दूसरे राज्यों में पलायन कर जाएंगे। 

शहजादे की भाषा के कारण उद्योग बंद रहे 
शहजादे की भाषा नक्सलियों की तरह है। नक्सली में बिना रंगदारी के कोई काम नहीं होने देते हैं। हमने नक्सली की कमर तोड़ दी है। इसलिए रंगदारी की जिम्मेदारी कांग्रेस और झामुमो ने उठा ली है। नये-नये तरीके से लूट करने वाले को एक भी वोट मिलना चाहिए क्या। हर बूथ से इनका सफाया होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए। कांग्रेस ने कभी आपकी परवाह नहीं की। ये मोदी गरीब मां का बेटा है। ये गरीबी जीकर आया है। 25 करोड़ गरीबों में गरीबी से बाहर लाया हूं। कांग्रेस ने बैंकों में गरीबों को जाने नहीं दिया हमने 52 करोड़ लोगों का खाता खोला। 4 करोड़ लोगों को पक्का घर दिया। देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम हमने किया है। मोदी हर घर नल पहुंचा रहा है।इंफ्रस्टकचर डेवलप कर रहा है। हाईवे में तेजी से विकास हो रहा है। पहले रांची से जमशेदपुर पहुंचने में 6 घंटे लगते हैं। आज आधे से भी कम समय में यात्रा पूरी हो जाती है।  हमने रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाया। हमारी सरकार धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट भी बनाना चाहती है। इसमें ये झारखंड सरकार रोड़े अटका रही है। 


कोविड के समय में क्यों नहीं गये रायबरेली 
आपने न्यूज में देखा होगा कांग्रेस के शहजादे वायनाड से भागकर रायबरेली गये हैं। और कह रहे हैं कि ये मम्मी की सीट है। उनकी माता जी भी गई प्रचार करने और कहा कि वो अपना बेटा सौंप रहे हैं। रायबरेली वाले पूछते हैं कि बेटे को देने आई हो। जब देश कोविड में परेशान था उस वक्त आपने पूछा है कि आपका हाल क्या है। और आज आप कह रही हो कि रायबरेली को अपना बेटा सौंपने आई हो। ये परिवारवादी लोग संसद सीटों का वसीहत नामा लिख रहे हैं। ये आपकी विरासत में टैक्स लगाने की बात कर रहे हैं। आपके पैसों पर आपके बच्चे का हक नहीं देंगे। खुद रिटायर हो रहे हैं तो पार्टी के कार्यकर्ता को चांस नहीं देंगे बल्कि अपने बेटे को देंगे। झारखंड को ऐसे परिवारवादी पार्टी से बचाना होगा। 


विद्युत बरण महतो को वोट की अपील
बीजेपी सत्ता में आई तो हमने आदिवासियों के लिए काम किया। हम देश भर में आदिवासियों की म्यूजियम बना रहे हैं। हमने पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनाया। ये झामुमो वाले उसी कांग्रेस के साथ खडे़ थे। बाबा साहेब धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे लेकिन ये पूरा आरक्षण मुस्लिमों को देने की बात कर रहे हैं। मोदी उनसे कह रहा है कि वो लिखित में दें कि वह एसटी, एससी और ओबीसी से उनका आरक्षण नहीं छीनेंगे लेकिन अब तक वह जवाब वहीं दे रहे हैं। बीजेपी ने विद्युत बरन महतो को जिम्मेदारी दी है आपका वोट मोदी को मिलेगा। कमल पर आप बटन दबाइए। पहले मतदान करेंगे फिर जलपान करेंगे।  

Tags - PM Modi Prime Minister Modi Modi in Ghatshila Modi ji's news Modi ji news Modi in Jharkhand