धनबाद
धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के करीबी गुर्गे शैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दुबई के अजमान से पकड़ा गया और भारत लाया गया, जहां फिलहाल कोलकाता एयरपोर्ट पर उससे पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि शैफी उर्फ मेजर, प्रिंस खान के इशारे पर लोगों को धमकी भरे ऑडियो और वीडियो भेजता था। वह गिरोह के लिए डर का माहौल बनाने में अहम भूमिका निभा रहा था।
शैफी की गिरफ्तारी से खुल सकते हैं बड़े राज
यह गिरफ्तारी धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से पहले ही कमजोर पड़ चुके प्रिंस खान गैंग को इससे बड़ा झटका लगा है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि शैफी से पूछताछ के बाद कई अहम खुलासे हो सकते हैं, जिससे गैंग के बाकी सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।पुलिस के नेटवर्क ने पिछले महीनों में प्रिंस गैंग के कई शूटर और सहयोगियों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रिंस खान की गिरफ्तारी अब ज्यादा दूर नहीं है।