द फॉलोअप डेस्क
गोड्डा जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदोलिया ने बुधवार को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के बोरियो बोआरीजोर मुख्य सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस दल बल के साथ चले इस अभियान में 19 हजार रुपए फाइन की वसूली की गई। दर्जनों दो चक्का वाहन से फाइन काटा गया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। कई वाहन चालक भागने की भी कोशिश की, लेकिन उनका प्रयास असफल रहा। तो कई वाहन कुछ दुरी पर ही वाहन खड़ा कर दुकानों में बैठ गए थे।.jpg)
जांच के दौरान एक दर्जन से पूरे कागजात नहीं होने के कारण फाइन वसूला गया। चेकिंग के दौरान परमिट, फिटनेस, इंश्योरेंस, लाइसेंस और हेलमेट आदि संबंधित पेपर को जांचा गया। इस संबंध में डीटीओ कंचन भदोलिया ने बताया कि वाहन जांच अभियान के तहत गोड्डा जिला क्षेत्र में वाहनों की जांच लगातार की जाएगी। 
सड़कों पर बिना उचित कागजात लिए चलने वाले वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस संबंध में डीटीओ का कहना है कि एमवी एक्ट का उल्लंघन कर सड़क पर चलने वाले किसी भी वाहन को बख्शा नहीं जाएगा। मौके पर परिवहन विभाग के कई कर्मी बोआरीजोर थाना पुलिस मौजूद रहे।