logo

नशे में धुत मुखिया के बेटे ने कार से स्कूटी सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, युवक की मौत

ACCIDENT12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले में बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक की कार ने स्कूटी में सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले युवक की पहचान तुकबेरा पंचायत मुखिया विनोद विश्वकर्मा के बेटे विक्की विश्वकर्मा के रूप में हुई है। वहीं इस घटना में 22 वर्षीय त्रिपुरारी मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। और बहन जानवी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई है। 
मिली जानकारी के अनुसार दोनों भाई-बहन गढ़वा जिले के जयनगर गांव के निवासी हैं। हालांकि वर्तमान में उनका पूरा परिवार मेदिनीनगर के बाजार समिति क्षेत्र में अपने निजी मकान में रहता है।
बताया जा रहा है कि यह घटना मेदिनीनगर–छतरपुर मुख्य सड़क पर तब घटी, जब त्रिपुरारी अपनी बहन जानवी के साथ छतरपुर से मेदिनीनगर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विपरीत दिशा से विक्की की कार तेज रफ्तार में आ रही थी इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई। जिससे त्रिपुरारी की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बहन जानवी कुमारी गंभीर घायल हो गई। 
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने त्रिपुरारी को मृत घोषित कर दिया और जानवी को प्राथमिक इलाज देकर स्थिति को गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिला है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विक्की की जमकर पिटाई कर दी। 
मौके पर पहुंचे नावाबाजार थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव ने बताया ने बताया कि आरोपी पुरे तरीके से नशे में धुत था। जब जांच किया गया तो उसके शरीर में 99% अल्कोहल की मात्रा पाई गई। प्रभारी ने कहा कि मृतक युवक के परिजनों का बयान ले लिया गया है। हालांकि इस संबंध में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। लिखित शिकायत मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - jharkhand news jhakhand latest news jharkhand khabar jharkhand trending news palamu news palamu latest news road accident news accident news palamu road accident news