द फॉलोअप डेस्क
रांची में स्थित राजभवन, ट्रिपल आईटी और नव निर्मित हाईकोर्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मई को झारखंड आ रही हैं। यहां 26 मई तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। इस क्रम में राष्ट्रपति राजभवन में ठहरेंगी। राष्ट्रपति रांची में नव निर्मित हाईकोर्ट भवन एवं आई०आई०आई०टी० नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर उक्त स्थानों का सुरक्षा सुदृढ़ किया जाना आवश्यक है। ऐसे में इन स्थानों से 2 किमी के दायरे में अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है। मतलब इन स्थानों पर ड्रोन उड़ाने की इजाजत नहीं होगी। इसको लेकर रांची के एसएसपी ने आदेश जारी कर दिया है।

ड्रोन संचालकों को अवगत कराने का निर्देश
ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एसएसपी ने नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा (N-23.315654510 E-85.268097799) से 02 किमी. जे.यू.टी. (आई०आई०आई०टी०) नामकुम (N-23.316563, E-85.373958) से 02 किमी एवं राजभवन (2322153.07N, 85°19'3.2*E) से 02 कि०मी० की परिधि क्षेत्र को 24.05.2023 से दिनांक 26.05.2023 तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना रेड जोन में ड्रोन का प्रचालन नहीं करेगा। एसएसपी ने इस संबंध में डीपीआरओ व रांची के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्र के सभी ड्रोन संचालकों को इस संबंध में अगवत कराएं। साथ ही आम जनता के बीच इस संबंध में प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT