द फॉलोअप डेस्क
आप ट्रेन का सफर कर रहे हों। आने वाले स्टेशन पर आपको उतरना हो। आप उतरने की तैयारी कर लिए हों और स्टेशन पर ट्रेन न रुके तो आप सोचिए कि आपका हाल कैसा होगा? वहीं, जो लोग उक्त ट्रेन से कहीं जाने के लिए प्लेटफॉर्म पर इंतजार करते हों और स्टॉपेज होने के बावजूद न रुके तो जाहिर सी बात है अफरा-तफरी मच जाएगी। लेकिन आपको पता है ऐसा नहीं होता है। मगर ऐसा हुआ है। केरल में एक स्टेशन पर लोको पायलट (ड्राइवर) सोमवार को स्टॉपेज रहने के बावजूद ट्रेन रोकना ही भूल गया। यह घटना केरल के अलापुझा जिले की है। तिरुवनंतपुरम से शोरानूर जा रही 16302 वेनाड एक्सप्रेस के लोको पायलट को रविवार सुबह 7.45 बजे चेरियनाड स्टेशन पर ट्रेन रोकना था। कुछ यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और कुछ यात्रियों को ट्रेन से उतरना भी था, लेकिन ट्रेन नहीं रुकी। ट्रेन को 700 मीटर आगे ले गया। तब अचानक से याद आया कि उन्होंने प्लेटफॉर्म पर तो ट्रेन रोका ही नहीं। इसके बाद ट्रेन को रिवर्स कर ड्राइवर वापस स्टेशन पर लाया। तब यात्री चढ़े और उतरे।

इसलिए ड्राइवर से हो गई चूक
मवेलीक्कारा और चेंगानूर के बीच में पड़ने वाले चेरियनाड स्टेशन पर न तो स्टेशन मास्टर है और न ही सिग्नल। इसीलिए ड्राइवर से चूक हो गई। हालांकि, अपनी गलती के एहसास होने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को करीब 8 मिनट में रिवर्स स्टेशट ले आया। इसके बाद आगे टाइम को कवर करते हुए ट्रेन अपने डेस्टिनेशन पर निर्धारित समय से पहुंच गई। इस मामले में किसी यात्री ने रेलवे से शिकायत नहीं की। वहीं, रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि लोको पायलट से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा, क्योंकि ट्रेन को इस तरह बिना रोके आगे नहीं ले जाया जा सकता।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT