logo

जामताड़ा : मिहिजाम में 15 दिन में ध्वस्त हुआ ड्रेन स्लैब, सीमेंट लदा ट्रक नाले में गिरा

jk_tnh_leth.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मिहिजाम थाना क्षेत्र के मेन रोड मोड़ से आम बागान जाने वाली सड़क पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। बोकारो से आ रही सीमेंट लदी 12 पहिया ट्रक अचानक सड़क किनारे बनी हाई ड्रेन के स्लैब को तोड़ते हुए नाले में जा धंसी। इस घटना में नाले का स्लैब पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह नाली और उसका स्लैब महज 15-20 दिन पहले ही बनाया गया था। ट्रक के वजन को सहन नहीं कर पाने के कारण स्लैब टूट गया, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और निर्माण एजेंसी पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि अगर निर्माण सही तरीके से हुआ होता, तो इतनी जल्दी नाली ध्वस्त नहीं होती। ट्रक के नाले में धंस जाने से सड़क पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैफिक को धीरे-धीरे नियंत्रित किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Tags - Mihijam truck accident Jamtara road accident news Poor road construction Jharkhand Road infrastructure failure India Truck accident due to weak road Construction quality issue Jharkhand Public infrastructure negligence India Road safety issues Jhar