logo

AJSU में शामिल हुए दर्जनों युवा, प्रवीण प्रभाकर बोले- जब युवा मचलता है तब इतिहास बदलता है

yv.jpg

द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज युवा आजसू का मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने सभी नए सदस्यों को माला और पट्टा पहनाकर आजसू की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर युवा आजसू के प्रदेश संयोजक चेतन प्रकाश उपस्थित रहे। संचालन देवाशीष चट्टोराज ने किया।

वहीं इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों आदिवासी युवाओं ने युवा आजसू की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रभाकर ने युवाओं का स्वागत करते हुए कहा कि जब भी युवा मचलता है, तो इतिहास बदलता है। आजसू पार्टी ने झारखंड के नवनिर्माण का संघर्ष शुरू किया है, उसमें युवाओं की भागीदारी इसे जनआंदोलन का रूप दे रही है। झारखंड के नवनिर्माण के संघर्ष को तेज किया जाएगा।

युवा आजसू में ये हुए शामिल:

मिलन समारोह में सुमित कुमार एवं बसंत तिर्की के नेतृत्व में बबलू मुंडा, निखिल मुंडा, सुरेश मुंडा, अनुराग, अभिषेक कुमार, बजरंग गंजू, सनी नायक, छोटू दामू, राज सिंह गंजू, सीजक लकड़ा, सचिन सिंह सहित दर्जनों युवाओं ने आजसू की विचारधारा में आस्था जताते हुए संगठन की सदस्यता ली।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर झारखंड आंदोलनकारी प्रवीण प्रभाकर का भी अभिनंदन किया। और प्रभाकर को गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया।
अंत में प्रभाकर ने कहा कि झारखंड के युवा सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक पुनर्निर्माण में निर्णायक भूमिका के लिए तैयार रहें।

Tags - jharkhand news jharkhand update jharkhand latest news jharkhand khabar ranchi news ranchi latest news AJSU news AJSU latest news pravin prabhakar