logo

पलामू में दोहरा हत्याकांड, सास की हत्या कर भाग रहे दामाद को ससुराल वालों ने उतारा मौत के घाट

murder12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पलामू में हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां मानसिक रूप से बीमार एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर दी। इसके बाद आक्रोश में ससुराल वालों ने भी दामाद की हत्या कर दी। मामला जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव के शुक्रवार का है। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा तत्काल पुलसी को सुचना दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
मिली जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र के खेतपुरा निवासी प्रमोद कुमार की शादी 2021 में छतरपुर थाना क्षेत्र के कउवल गांव की रहने वाली शोभा कुमारी के साथ हुई थी। और प्रमोद इलाज के लिए अपने ससुराल आया हुआ था। इसी दौरान किसी विवाद को लेकर उसने कुदाल से अपनी सास सुशीला देवी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह ससुराल से भाग रहा था, लेकिन इसी क्रम में परिजनों ने उसकी भी हत्या कर दी। 
घटना के बाद लोगों ने छतरपुर थाने में सुचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि मामले की पूरी छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दामाद ने घर में रखे कुदाल से अपनी सास को दौड़ा-दौड़ा कर मार डाला है। 
 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand update jharkhand trending news crime news crime latest news palamu news palamu latest news palamu murder news