logo

तलवार लेकर कातिल ने दौड़ाया, खून से लथपथ औरतों ने पड़ोसी से मांगी मदद; पूर्वी सिंहभूम में डबल मर्डर

ोहीोू.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के रघुनाथडीह क्षेत्र में डबल मर्डर हुआ है। घटना मंगलवार की देर रात की है। हत्या एक ही परिवार के दो महिलाओं की हुई है। घटना में घर के एक पुरुष और छह वर्ष का मासूम बच्चा भी घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात पड़ोस के बगुला गांव के दो लोगों ने रघुनाथडीह में रह रहे एक परिवार पर रात के वक्‍त तलवार से हमला किया। घर के पुरुष सदस्य पीरू मुंडा पर भी तलवार से हमला किया गया। जिसे देख घर की महिला सदस्य बीच बचाव करने उतरी। 


तलवार से काटकर हत्या
हालांकि इस दौरान पीरू मुंडा जान बचाकर पीछे की ओर भाग गया। हमलवार ने घर की महिला सदस्य पर तलवार से हमला किया। घर की दोनों महिलाएं दौड़कर पड़ोसी के जाने लगीं। पीछे-पीछे हमलवार भी घुस गया। मदद के लिए पड़ोसी के घर का दरवाजा खटखटा रही महिला की तलवार से काटकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले पीरू मुंडा की फुआ कुलु मुंडा (50) की निर्मम हत्या कर दी। उसके बाद उसकी पत्नी दीपाली मुंडा (20) की हत्या कर दी। 6 वर्षीय बच्चें सिद्धू मुंडा के हाथ की उंगली काट दी। घायलों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना देर रात दस बजे के बाद हुई। सूचना के बाद लगभग एक घंटे के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिलाओं के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 


क्या है मामला 
घायल पीरू मुंडा ने बताया कि चुनू मुंडा का पुत्र सुभाष मुंडा उसकी पत्नी से अक्सर छेड़खानी करता था। इसकी वजह से 23 जनवरी को उनके बीच मारपीट हुई थी। मारपीट में सुभाष मुंडा घायल हो गया था। जमशेदपुर स्थित एमजीएम से इलाज कराकर 30 जनवरी को ही वह घर लौटा था। इस बीच, मामले को सुलझाने के लिए गांव में बैठक हुई। 30 जनवरी को थाना में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया थ। इसके बावजूद चुनू मुंडा अपने एक अन्य साथी के साथ रात लगभग 10 बजे पीरू मुंडा के घर पहुंचा। दरवाजे को लात मारकर खोला और घर में दाखिल हो गया। घर में घुसकर उसने तलवार से अंधाधुंध वार किया। पीरू एवं उसका पुत्र घायल स्थिति में किसी प्रकार भागा। कुछ ही दूरी पर उसके मामा का घर है। वहां जाकर छिप गया।