logo

जामताड़ा नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों का डोर-टू-डोर जनसंपर्क तेज, चमेली देवी ने विकास एजेंडे के साथ मांगा जनसमर्थन

yfnueyit.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। नगर क्षेत्र में सभी प्रत्याशी डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद कर रहे हैं। प्रत्याशी घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में जामताड़ा नगर अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चमेली देवी ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर अपनी चुनावी तैयारियों और विकास से जुड़े एजेंडे की जानकारी दी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वह लगातार नगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर रही हैं और उन्हें जनता का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है। चमेली देवी ने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद प्राप्त होता है तो वह जामताड़ा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने बताया कि नल-जल योजना को मजबूत करना, नालियों का निर्माण एवं मरम्मत, नियमित साफ-सफाई व्यवस्था, स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण तथा नगर की सुंदरता बढ़ाना उनके प्रमुख लक्ष्य हैं। इसके साथ ही उन्होंने जामताड़ा नगर को विकास की नई दिशा देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प दोहराया। नगर निकाय चुनाव को लेकर जामताड़ा में राजनीतिक गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। प्रत्याशी जनता के बीच पहुंचकर अपने-अपने मुद्दे रख रहे हैं और विकास के वादों के साथ मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हुए हैं।

 

Tags - Jamtara Municipal Election Jamtara Municipal Chairperson Election Chameli Devi Jamtara Jamtara Nagar President Election Door to Door Campaign Jamtara Jamtara Municipal Polls Chameli Devi Jamtara Municipal Polls Chameli Devi municipal chairperson ca