द फॉलोअप, रांची
प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छह नवंबर 2024 को किए एक ट्वीट को याद दिलाया है। सोशल मीडिया पर बाबूलाल मरांडी ने लिखा है-6 नवंबर 2024 को मुझसे किया गया ये वादा याद है मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी या भूल गये? मैने सीजीएल में 25 लाख में सीट बेचने का मुद्दा उठाया था। तब आपने मेरे ही पोस्ट पर लिखा था कि युवाओं के मामले में एक भी गलती मिल जाए तो मुझे 5 नहीं 50 साल तक जेल में डाल दीजिए। आपने तब भी आवाज उठाने वाले को भाजपा प्रायोजित कोचिंग माफिया और पीआईएल गैंग करार दिया था।

गलती होती तब भी मान लेते, आपने तो जान बूझकर गुनाह किया। गुनाह की अब क्या सजा चाहते हैं आप? बड़े घमंड में आपने मुझे चुनौती देते हुए कहा था कि चाहे तो सीबीआई, ईडी से जांच करा लीजिए। आज भी जब छात्र सीबीआई जांच पर अड़े हैं, आप अपनी ही बातों से पीछे क्यों हट रहे हैं मुख्यमंत्री जी। अगर सही में एक-एक दोषी को सजा दिलाने की मंशा है तो कीजिए सीबीआई जांच की अनुशंसा। हम किसी के लिए 50 साल की जेल नहीं मांगेंगे, कानून सम्मत कार्रवाई और सजा मांगेंगे।
.jpeg)