logo

अहंकार ना पाले झामुमो, AIMIM की कुर्बानी से मिली डुमरी में जीत: गंगोत्री कुजूर

bjpp.jpg

द फॉलोअप टीम;
डुमरी उपचुनाव के नतीजे के बाद एनडीए गठबंधन की ओर से लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. भाजपा से पूर्व विधायक रहीं गंगोत्री कुजूर ने कहा है कि एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी चुनाव हारी नहीं है, बल्कि कुछ दलों ने अपनी कुर्बानी दे कर झामुमो उम्मीदवार को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम उम्मीदवार को 2019 के चुनाव में मिले 24132 वोट की जगह उपचुनाव में नोटा से भी कम केवल 3462 वोट मिलना यह बतलाता है कि उपचुनाव जीतने के लिए राज्य सरकार ने सभी हथकंडे अपनाए। 

वोट बैंक के आगे हेमंत सरकार ने घुटने टेक दिये 

गंगोत्री कुजूर ने हेमंत सरकार पर तुष्टिकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता और शासन का खुलकर दुरुपयोग किया गया है। हेमंत सरकार ने वोट बैंक के आगे घुटने टेक दिए हैं। कहा कि राज्य की जनता इस साजिश को भली भांति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार,अपराध,महिला उत्पीड़न,खनिज संसाधनों की लूट,बेरोजगारी, डेवलपमेंट पैरालिसिस जैसे गंभीर मुद्दे सुरसा की तरह मुंह बढ़ा रही है और यह सरकार तुष्टिकरण से उपचुनाव जीतकर अपना पीठ थपथपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनावों में जनता इस तुष्टिकरण की राजनीति को करारी मात देगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N