logo

खूंटी में बिजली के खंभे से टकराई डोमिनार 400, स्टेशन से घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा

khunti5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड स्थित खूंटी जिले में रांची-सिमडेगा स्टेट हाईवे-3 पर रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मरचा मोड़ के पास शुक्रवार 20 फरवरी को लगभग 7.30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार डोमिनार 400 सीसी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली की पोल से जाकर टकरा गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे। टक्कर के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गये और एंबुलेंस को फोन कर बुलाया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा गया। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया। वहीं, सदर अस्पताल में इलाज के दौरान ही विमल कंडुलना ने दम तोड़ दिया वहीं, बेनिदिक कंडुलना इलाजरत है। जानकारी के

मुताबिक विमल कंडुलना काम करने के लिए चेन्नई जा रहा था। पोकला रेलवे स्टेशन से ट्रेन छूट जाने के बाद उसने अपने दोस्त बेनिदिक को वापस घर छोड़ने के लिए बुलाया था। दोनों घर लौट रहे थे, तभी मरचा मोड़ के पास यह हादसा हो गया। वहीं, परिवार और गांव में शोक का माहौल है। इधर सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Tags - Khunti Road Accident Ranchi Simdega State Highway 3 Rania Police Station Marcha Mor Khunti Dominar 400 Crash Motorcycle Accident Jharkhand Electric Pole Collision Torpa Referral Hospital Sadar Hospital Khunti Vimal Kandulna Death Benedik Kanduln