द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग शहर में आवारा कुत्तों ने 20 से अधिक लोगों को काट दिया है। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत बन गया है और लोग कुत्तों से बचने के लिए भागते दिख रहे हैं। दरअसल कुत्तों का झुंड हजारीबाग के रोमी से लोगों को काटते हुए पैगोडा चौक तक पहुंच गया। इस दौरान 20 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया है। जिसमें एक बच्चे को कुत्ते ने सबसे अधिक घायल किया है।.jpg)
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कुत्तों का आतंक कुछ इस कदर है कि लोग भय के वातावरण में जी रहे हैं। कुत्ते के काटने का कई मामला सामनें आता है। और अब आलम यह रहा की कुत्तों के झुंड ने लगभग शहर के 20 लोगों को अपना शिकार बना लिया। कई लोगों को कुत्ते ने इस कदर काटा की वह अपनी जान बचाते हुए नजर आए हैं। वहीं कुछ लोग दुकान और प्रतिष्ठा में छुपते हुए नजर आए। बताया जाता है कि कुत्ता रोमी से लोगों को अपना निशाना बनाना शुरू किया और काटते काटते पैगोडा चौक तक पहुंच गया।
घायल मरीज अरमान ने बताया कि अचानक से कुत्ता उसके ऊपर झपट मार दिया। जैसे तैसे बच कर उसनें अपनी जान बचाई। पास में ही उनका भाई मोहम्मद रिजवान था उस पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया और वह भी घायल हो गया। पगोडा चौक के पास एक व्यक्ति फल की दुकान चलाता है उसने बताया कि वह दुकान बंद कर घर वापस जा रहा था इसी दौरान 20 से अधिक लोगों को कुत्ते ने अपना शिकार बनाया।
जैसे ही यह बात आग की तरह शहर में फैली तो स्थानीय समाजसेवी रोहित बजाज भी घटना की जानकारी लेने के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि अस्पताल की स्थिति देखने से ही भयभीत लग रहा है। कुत्ते ने कई लोगों को अपना निशाना बना लिया था। उन्होंने नगर निगम से मांग किया है कि जल्द से जल्द आवारा कुत्तों पर नकेल कसा जाए। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसी को कुत्ते ने अपना शिकार बना लिया था और वे जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे।
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के नोडल ऑफिसर डॉक्टर अभिषेक कुमार ने जानकारी दिया कि 20 से अधिक लोगों को कुत्ते ने अपना निशाना बनाया था। सभी घायलों को रेबीज का इंजेक्शन दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि कुत्ते काटने की कई घटना प्रकाश में आती है। लेकिन इस तरह से पहली बार हुआ है कि 20 से अधिक घायल अस्पताल पहुंचे हो।