logo

डॉक्टरों का रिटायरमेंट एज 67 से 65 वर्ष हुआ

project1.jpg


द फॉलोअप, रांची
राज्य सरकार ने झारखंड की सरकारी सेवा में कार्यरत डॉक्टरों के रिटायरमेंट एज में दो साल की कटौती कर दी है। आज कैबिनेट की बैठक में इस आशय का फैसला लिया गया। अब रिटायरमेंट का एज 65 वर्ष होगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में चिकित्सकों की कमी और जरूरत को देखते हुए उनकी सेवानिवृत्ति की उम्र सीमा में दो वर्ष की बढोत्तरी की गयी थी। एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले में राज्य के सभी 606 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। इस पर लगभग 90 करोड़ की राशि खर्च होगी।


कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण फैसले
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग से आदर्श विद्यालय योजना के अंतर्गत पूर्व से संचालित 80 विद्यालयों के अतिरिक्त राज्य के 100 विद्यालयों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में विकसित करने की स्वीकृति
धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के विकास और सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए भी 4.95 अरब रुपये की मंजूरी दी गई है।
जमशेदपुर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज के विकास के लिए 3.93 अरब 93 करोड़ 91 रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। इस राशि से 2026-27 से 2029-30 के बीच एमबीबीएस और पीजी सीटें बढ़ाने के साथ नए विषय शुरू किए जाएंगे।
आपदा प्रबंधन से जुड़े फैसले में वज्रपात और ग्रीष्म लहर को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा की सूची से हटा दिया गया है। अब इन्हें केंद्र सरकार की प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल किया गया है।


 

Tags - Jharkhand Cabinet Doctor School Police Station