logo

जामताड़ा : नारायणपुर CHC में दवा रिकॉर्ड में गड़बड़ी, DC बोले- स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

jamtara_dc_chc.jpg

जामताड़ा
जामताड़ा उपायुक्त आलोक कुमार ने शनिवार को नारायणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दवा वितरण एवं भंडारण व्यवस्था की समीक्षा में ऑनलाइन और भौतिक रिकॉर्ड में अंतर पाया गया. इस पर उपायुक्त ने भंडारपाल की लापरवाही मानते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. साथ ही चेतावनी दी कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, स्टोर रूम, पैथोलॉजी लैब, इमरजेंसी वार्ड और एमटीसी सेंटर का जायजा लिया. अस्पताल परिसर में कम प्रकाश व्यवस्था को देखते हुए जनरेटर सहित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. वहीं अस्पताल में समुचित साफ-सफाई, पेयजल एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया.
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DC
उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

 

Tags - Narayanpur Community Health Center DC inspection Narayanpur CHC management audit Narayanpur CHC medical store record discrepancy hospital infrastructure improvement