logo

पूर्वी सिंहभूम में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत जिला स्तर पर शिविर आयोजित, कुल 10895 आवेदन प्राप्त

dfgburtybs.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिला में सोमवार को ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत 25 पंचायतों और 4 नगर निकाय क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 में सूचीबद्ध विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ आम नागरिकों को समयबद्ध तरीके से सीधे शिविरों में उपलब्ध कराना है।
शिविरों में मुख्य सेवा प्रक्षेत्र (सर्विस फोकस एरिया) के अंतर्गत आवेदन पत्र प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त किए गए। इनमें जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन, भूमि की मापी, भूमि धारण प्रमाण पत्र और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के आवेदन शामिल थे। इसके अलावा अन्य राज्य सरकार की सेवाओं और लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त किए गए और लाभ प्रदान किया गया।
शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी देखी गई। अब तक प्राप्त आवेदनों में विभिन्न पेंशन योजनाओं से 1155, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र 314, मृत्यु प्रमाण पत्र 42, भूमि धारण प्रमाण पत्र 9, भूमि मापी 19, नया राशन कार्ड 283, दाखिल–खारिज वादों से 46, जाति प्रमाण पत्र 408, जन्म प्रमाण पत्र 84, आय प्रमाण पत्र 323 और अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े 7984 आवेदन शामिल हैं। कुल आवेदनों में प्रखंड क्षेत्रों से 7888 और नगरीय निकाय क्षेत्रों से 3007 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के माध्यम से नागरिकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास सफल रहा और स्थानीय लोगों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया।


 

Tags - latest jamshedpur News latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest updates jamshedpur jamshedpur News Updates latest jamshedpur News jamshedpur News in hindi jamshedpur Updates in hindi la