logo

गुमला : जिला शिक्षा पदाधिकारी ने की शैक्षणिक उपलब्धियों की समीक्षा, दिए कई निर्देश

guumlan_jhfgiQ.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला की जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कविता खलखो ने अपने कार्यालय कक्ष में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जिले की शैक्षणिक उपलब्धियों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि "एक पेड़ मां के नाम" कार्यक्रम के तहत गुमला जिला, जिला प्रशासन एवं वन प्रमंडल के सहयोग से एक लाख इकतीस हजार पौधारोपण कर पूरे झारखंड में शीर्ष पर है। हालांकि कुछ प्रखंडों में लक्ष्य के अनुरूप कार्य शेष है, जिसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों में मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय सर्वे (राज्य सरकार) और स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (केंद्र सरकार) का कार्य 15 सितंबर तक अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा, सभी विद्यालयों को कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं से नवाचारी सोच के 5-5 आइडिया ऑनलाइन सबमिट कराने, साथ ही नशा एवं तंबाकू मुक्त गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के फोटोग्राफ भारत सरकार के संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया। डायस में एनरोलमेंट गैप को सुधारते हुए अनिवार्य मासिक रेल टेस्ट के आयोजन एवं मूल्यांकन सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही सभी विद्यालयों को राज्य स्तरीय निर्देश के अनुरूप 16 से 30 सितंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजित करने के लिए रणनीति एवं कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
शैक्षणिक गतिविधियों के अंतर्गत समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए स्प्लिट सिलेबस कार्य पूरा करने और सभी शिक्षकों की ऑनलाइन बायोमैट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त के निर्देशानुसार, सभी उच्च एवं प्लस टू विद्यालयों में सीआरपी व बीआरपी को विशेष रूप से अनुश्रवण कर फोटो और प्रतिवेदन उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इस बैठक में एडीपीओ ज्योति खलखो सहित सभी एपीओ, सहायक अभियंता शमशाद अली, फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह आदि अधिकारी उपस्थित थे।



 

Tags - Gumla Edication news Education news Gumla gumla updates latest Gumla news Gumla updates in Hindi latest jharkhand updates latest jharkhand News jharkhand News Updates latest Gumla EducatioN news Gumla Education news updates latest Gumla News Gu