logo

जमशेदपुर : वोट की चोरी विषय पर जिला कांग्रेस ने दिखाया राहुल गांधी का प्रेजेंटेशन

jamshedpur_vote_chor.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर "वोट की चोरी" विषय पर एक प्रोजेक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का प्रेजेंटेशन कार्यकर्ताओं को प्रक्षिप्त किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक पदाधिकारी को इस प्रेजेंटेशन को ध्यानपूर्वक देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस प्रेजेंटेशन से कई महत्वपूर्ण बातें समझने का अवसर मिलेगा। सभी प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता के बीच वोट की चोरी और अव्यवस्था के बारे में चर्चा करनी चाहिए ताकि मतदान में विसंगतियों को दूर करने के लिए जन आंदोलन खड़ा किया जा सके।
उन्होंने बताया कि फर्जी नामों को कई बूथों में जोड़ा गया है और कई बार एक ही घर के 80 लोगों का नाम मतदान सूची में डाला गया है। इसके अलावा कई घटनाओं में मतदाता के पता और पिता के नाम में हेराफेरी की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच महीनों में लाखों वोटरों को गलत मंशा से जोड़ दिया गया है, जो कि वोट की चोरी का उदाहरण है। इसके अलावा एक मतदाता का नाम कई बूथों में दर्ज होने से फर्जी मतदान की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। यह गड़बड़ी कर्नाटक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी देखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक बूथ का निरीक्षण करना आवश्यक है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया कि मतदान के दिन लगाए गए सीसीटीवी फुटेज कांग्रेस पार्टी को सौंपे जाएं ताकि फर्जी वोटिंग करने वालों और षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि वोट चोरी के दम पर बनी सरकार को बर्खास्त किया जाए। यह प्रोजेक्शन कार्य अनुपम सिन्हा, संजय सिंह आजाद और ब्रजेन्द्र कुमार तिवारी ने संपादित किया।

 

Tags - Latest Jamshedpur News jamshedpur News updates latest jamshedpur News latest jamshedpur news latest jamshedpru news jamshedpur news Updates jamshedpur News Updates Latest Jamshedpur news