द फॉलोअप डेस्क
झारखंड के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि उनकी बेटी मिनाक्षी सिंह के नेतृत्व में चेशायर होम बरियातू एवं करुणा एनएमओ आरोग्य भवन रांची में विकलांग लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। दरअसल मिनाक्षी प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी व अन्य ने सबसे पहले पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह के फोटो पर माला चढ़ाकर एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद खाद्य सामग्री जैसे रिफाइन तेल, सरसों तेल, उरद दाल, चना दाल, सूजी, पापड़, बिस्कुट एवं अन्य राशन, फल जैसी चीजों का दान किया गया।

मजदूरों के मसीहा थे राजेंद्र बाबू- आदित्य विक्रम
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह को नमन करते हुए कहा कि वे मजदूरों के मसीहा थे। जीवन भर मजदूरों एवं आम गरीब लोगों के लिए संघर्ष करते रहे। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुत ही सरल एवं मिलनसार था। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चलने पर विश्वास रखते थे। आज मैं झारखंड के युवाओं से कहता हूं कि सभी युवा अगर राजेंद्र बाबू के पद्चिन्हों पर चलें तो झारखंड राज्य संपन्न और हमेशा सादगी भरा रहेगा। हर एक नेता को राजेंद्र बाबू की बातों पर चलकर अपने राज्य के लिए हमेशा दृढ़संकल्पित रहना चाहिए। मौके पर अंकुर अनिल, रांची लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, को-ऑर्डिनेटर एलन एंड्रयू, ह्रदय लक्ष्मण, अनुराग मिश्रा, अमरजीत सिंह, राजीव चौरसिया, प्रेम कुमार,विवेक धान ,सूरज झा आदि मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT