logo

लोहरदगा : सरस्वती पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, 2 समुदायों में हिंसक झड़प, दर्जन लोग घायल

fhynjwr.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन से पूर्व गांव में प्रतिमा घुमाने के दौरान हुए विवाद के बाद दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए कुडू सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की शुरुआत शनिवार शाम उस समय हुई, जब गांव में मां सरस्वती की प्रतिमा को गाड़ी पर रखकर भ्रमण कराया जा रहा था। इसी दौरान गाड़ी हल्के से दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर से टकरा गई।
इससे नाराज लोगों ने गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर दी। हालांकि मौके पर ही मामला शांत करा दिया गया।
लेकिन रविवार सुबह होते-होते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई और तोड़फोड़ भी की गई।
घटना की सूचना मिलते ही लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी अन्य वरीय अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates Jharkhand Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand updates in hindi Lohardaga news Updates lohardaga news updates latest lohardaga news updates latest lohardaga news