logo

बड़ी खबर : दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन, राज्य में शोक की लहर

shibu_soren5.jpg

द फॉलोअप डेस्क

इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ... बता दें कि शिबू सोरेन पिछले करीब एक महीने से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाजरत थे। उन्होंने 81 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कर दिया है। इस दुखद खबर के बाद राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली है। यह समाचार सुनते ही पूरे राज्य और देश में शोक की लहर दौड़ गई है। शिबू सोरेन झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम रहे हैं, जिन्होंने आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई। शिबू सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और उन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। उनका जीवन आदिवासी हितों और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष को समर्पित रहा। 81 साल के गुरुजी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। एक साल से डायलिसिस पर थे। वे डायबिटीज से भी पीड़ित थे।  

 

Tags - jharkhand news jharkhand latest news jharkhand khabar jharkhand update jharkhand latest update dishom guru shubi soren news