logo

देश के 10 राज्यों के दिव्यांग रांची में दिखाएंगे अपना हुनर, पारा थ्रोबॉल नेशनल टूर्नामेंट का होगा आयोजन 

New_Project_(80).jpg

द फॉलोअप डेस्क 

 

खेल प्रेमियों के लिए रांची में एक बार फिर से पारा थ्रो बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है।पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखण्ड, रांची के तत्वाधान में 22 सितंबर से 23 सितंबर 2024 तक हरिवंश टानाभगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव में तीसरे पारा थ्रोबॉल नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। जिसमें 10 राज्यों की 20 टीमें भाग लेंगी। इनमें 10 पुरुष वहीं 10 महिला टीमें होंगी। मेजबानी में झारखण्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तराखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर शामिल हैं। 
सोमवार को संस्था के अध्यक्ष राहुल मेहता ने प्रेस वार्ता कर कहा कि दिव्यांग खिलाड़ी भी सामान्य खिलाड़ियों के भांति अच्छे प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। इस साल झारखण्ड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आयोजन समिति की घोषणा की जो निम्नवत है - 

जिसमे मुख्य संरक्षक के तौर पर डॉ महुआ माजी (राज्यसभा सांसद), संरक्षक श्री राजेश कश्यप (विधायक), रमेश सिंह (समाजसेवी), अध्यक्ष- राहुल मेहता, वरीय उपाध्यक्ष- कमलेश राम और नंद किशोर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष- पतरस तिर्की, सचिव-  सरिता सिन्हा, कोषाध्यक्ष-विकास कुमार रहेंगे। 



अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आयोजक मुकेश कंचन ने कहा कि ऐसे आयोजन में दिव्यांग बच्चों को अपना  प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल जाता है। जिससे वे भी जीवन के हर मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित रहते हैं। पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड द्वारा रांची में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को सफल करने में सफल रही है। जिसमें पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार; सी.सी.एल, बी.सी.सी.एल, एन.टी.पी.सी, यंग इंडिया आदि का सहयोग मिलता रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोजन को सफल बनाने में अन्य संस्थाएं और कंपनियां भी आगे बढ़कर सहयोग करेंगी। संस्था के उपाध्यक्ष पतरस तिर्की ने झारखण्ड टीम की घोषणा की। 
पुरुष टीम- सनोज महतो(कप्तान),राजेश कुमार मेहता (उप कप्तान),चंदन लोहारा, नितेश साहू, मुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, भोला लकड़ा, अमित भास्कर, साजिद अंसारी, कमलेश उरांव, प्रशांत कुमार और शैलेंद्र महतो, वागीश त्रिपाठी, मुकेश कंचन। 
महिला टीम- महिमा उरांव ( कप्तान ) ,अनीता तिर्की (उपकप्तान),तारामणि लकड़ा, , संजुक्ता एक्का, प्रतिमा तिर्की, पुष्पा मिंज, असुंता टोप्पो, निक्की कुमारी, जयश्री कुमारी, सुनीता कुमारी और सरिता भूट कुमारी मुंडा। संस्था के सचिव सरिता सिन्हा ने बताया कि विजेता टीम को नगद राशि एवं ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जाएगा ।

Tags - Jharkhand ranchinews student paralmpic stadium ranchi