द फॉलोअप डेस्कः
पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव हो रहा है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, पंचायत समिति की 9,730 सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों पर चुनाव प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में भारी सुरक्षा के बीच चुनाव शुरू हो गए है। सुबह 7 बजे से मतदान की प्रकिया शुरू हो गई है जो शाम 7 बजे तक चलेगी। मतदान शांतिपूर्ण हो इसके लिए भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। लेकिन इसके बाद भी कई शहरों से हिंसा की खबर सामने आ रही है। पूरे राज्य में तनाव का महौल बना हुआ है। पुलिस और केंद्रीय सुरक्षाबलों की तैनाती के बावजूद जमकर हिंसा हो रही है। इसे लेकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने बंगाल की ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पूछा है कि जब आपसे एक जिला नहीं संभल रहा है तो लोकतंत्र क्या संभलेगा।

लोकतंत्र कैसे बचेगा दीदी ?
उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि "पश्चिम बंगाल में वोटिंग हो रही है लेकिन टीएमसी के गुंडों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। मुर्शिदाबाद, मालदा, मेदनीपुर और कूचबिहार में बूथों पर तोड़फोड़ - आगजनी की घटना हुई है।" "वैसे यह इलाके बांग्लादेश से बिल्कुल सटे हुए हैं। घुसपैठियों की इसमें बड़ी भूमिका हो सकती है। इन इलाकों में पश्चिम बंगाल पुलिस भी निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर पाती। राज्य में स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई है।" ममता बनर्जी से सीधा सवाल पूछते हुए कहा है कि "सोचिए, दीदी पंचायत चुनाव तक शांति से नहीं करा सकती हैं, एक जिला तक नहीं संभाल सकती हैं, यह लोग लोकतंत्र बचाएंगे?" दुर्भाग्यपूर्ण

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N