logo

रांची : चैंबर में मनाई गई धरती आबा की जयंती

1414.jpg

रांची :

झारखंड प्रदेश की स्थापना दिवस पर मंगलवार को झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से चैंबर भवन में धरती आबा की 147वीं जयंती मनाई गई। महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई। मौके पर तत्कालीन (वर्ष 2001) चैंबर अध्यक्ष नवल किशोर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष प्रेम मित्तल और सह सचिव सज्जन अग्रवाल भी उपस्थित थे। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग जगत को झारखंड राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि व्यवसाय उद्योग के साथ साथ यहां के आदिवासी भाईयों, बहनों को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से फेडरेशन चैंबर द्वारा भी ट्राइबल बिजनेस कमेटी का गठन किया गया है। केंद्र सरकार द्वारा आज के दिन पूरे भारतवर्ष में जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने की घोषणा का भी सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। चैंबर महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन ने कहा कि झारखंडवासी आत्मनिर्भर बनें। मौके पर उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुण्डा की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव डॉ. अभिषेक रामाधीन, सह सचिव रोहित पोद्दार, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, उप समिति चेयरमेन किशन अग्रवाल, राजीव प्रकाश चौधरी, प्रमोद श्रीवास्तव, आस्था किरण, उत्सव पराशर, संतोष अग्रवाल, मनोज मिश्रा, शैलेंद्र सुमन, सीएस बिनोद बक्सी, संतोष उरांव, सुनिल अग्रवाल और मुकेश पांडेय सहित कई सदस्य उपस्थित थे।