logo

धरती आबा की पुण्यतिथि आज, सीएम हेमंत सोरेन ने किया नमन, केजरीवाल ने भी किया याद

वगीेो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
हर साल 09 जून को बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1900 में रांची जेल में बिरसा मुंडा ने अंतिम सांस ली थी। आज धरती आबा की 123वीं पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं। आज राजधानी रांची में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई मंत्री धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसको लेकर राजधानी सहित राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके तहत रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन के 4.40 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। उसके बाद अपराह्न 5.15 बजे कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के महानायक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर रख दी। इसलिए झारखंड में उन्हें धरती आबा की संज्ञा दी गयी है।

सीएम ने किया नमन 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ट्वीट किया है कि "धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।

धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें!
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखण्ड!"

अरविंद केजरीवाल ने किया याद 
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। यही वजह है कि धरतीपुत्र बिरसा मुंडा जी को आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान जैसा सम्मान देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N