logo

गोलियां हमने खाई है, बुलडोजर भी हम पर चल रहा है; सदन के बाहर धरने पर बैठे सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा

गोलियां हमने खाई है, बुलडोजर भी हम पर चल रहा है; सदन के बाहर धरने पर बैठे सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। आज अनुपूरक बजट पर चर्चा की जाएगी। उससे पहले सत्ता पक्ष के विधायकों ने विधानसभा के मेन गेट के पास प्रदर्शन किया। जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी, बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने यूपी, एमपी में बुलडोजर से तोड़े जा रहे घर का मामला उठाया है। विधायकों ने जो पोस्टर हाथ में पकड़ा है उसमें लिखा है कि यूपी-एमपी के आदिवासियों के घरों पर बुलडोजर चलाना बंद किया जाए। देश की आजादी में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं है। गोलियां हम पर चलाई गई है और बुलडोजर फिर भी हम पर चलाया जा रहा है।