logo

धनबाद में कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, 3 मजदूर झुलसे

ैोेपीग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान अचानक वेल्डिंग मशीन में विस्फोट हो गया, जिसकी चपेट में आने से तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद वाशरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों में जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 10 नंबर निवासी अमर महतो और सुदामडीह निवासी दिलीप यादव शामिल हैं, जबकि तीसरे मजदूर की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया गया कि तीनों मजदूर आउटसोर्स एजेंसी आरके कंस्ट्रक्शन के तहत पाथरडीह कोल वाशरी में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। इसी दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया। मशीन फटने के बाद निकली चिंगारी और गर्म सामग्री की चपेट में आने से तीनों मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।


दो मजदूरों को मेडिकल कॉलेज से किया गया रेफर
हादसे के बाद दो घायलों को तत्काल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद इलाज शुरू किया। दोनों के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर रूप से जलने के निशान पाए गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, तीसरे घायल मजदूर का इलाज किसी अन्य अस्पताल में चल रहा है।

Tags - Dhanbad Patherdih Coal Washery Welding Machine Blast Workers Injured