logo

समलैंगिक संबंध के जरिए HIV पॉजिटिव बनाने का गंदा खेल, धनबाद में चल क्या रहा है!

सोूमप.png

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद में सोशल मीडिया और डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए युवकों को अपने संपर्क में लाकर HIV संक्रमण फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के एआरटी सेंटर में काउंसिलिंग के दौरान कई ऐसे मामलों की जानकारी मिली, जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मामले को HIV की रोकथाम और जागरूकता के लिहाज से गंभीर माना जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कुछ HIV संक्रमित लोग सोशल मीडिया और डेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवकों से संपर्क स्थापित कर रहे थे। लंबी बातचीत, वीडियो कॉल और मुलाकातों के जरिए पहले भरोसा बनाया जाता था, जिसके बाद संबंध स्थापित किए जाने की बात सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में संक्रमित व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य स्थिति छिपाकर संपर्क में आए।


जांच के दौरान सामने आए कई मामले
एआरटी सेंटर से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान यह जानकारी सामने आई कि कुछ पीड़ितों को तब संदेह हुआ जब उनकी तबीयत खराब होने लगी या उन्हें जांच कराने की सलाह दी गई। मेडिकल जांच में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें पूरी स्थिति का पता चला। कई युवकों ने यह भी बताया कि उन्हें सामने वाले की वास्तविक पहचान और स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी नहीं थी।


हर महीने सामने आ रहे नए मामले
अधिकारियों के मुताबिक जिले में हर महीने दो से तीन नए एमएसएम (पुरुषों के साथ संबंध रखने वाले पुरुष) वर्ग से जुड़े HIV संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इनमें शिक्षित और अच्छे परिवारों से आने वाले युवक भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि जागरूकता की कमी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ता संपर्क एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से सोशल मीडिया या डेटिंग ऐप के जरिए बने संबंधों में सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षित व्यवहार, समय पर जांच और सही जानकारी ही HIV संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। साथ ही लोगों से किसी भी तरह के लक्षण या संदेह होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी गई है।

Tags - Dhanbad News HIV Case Health Alert Social Media Jharkhand News