द फॉलोअप डेस्क
वार्ड संख्या 37 से गुड़िया देवी ने 3,483 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शम्पत देवी को 1,172 मतों के अंतर से पराजित किया। मतगणना के अनुसार शम्पत देवी को कुल 1,310 वोट प्राप्त हुए। परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुड़िया देवी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। वार्ड 37 में इस बार मुकाबला रोचक रहा, लेकिन अंततः गुड़िया देवी ने स्पष्ट बढ़त बनाते हुए निर्णायक जीत दर्ज की।
