logo

धनबाद : कंप्यूटर की कोचिंग करने गयी छात्रा का अपहरण, पुलिस ने शुरू की पड़ताल 

 कंप्यूटर की कोचिंग करने गयी छात्रा का अपहरण, पुलिस ने शुरू की पड़ताल 

धनबाद
कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामडीह से छात्रा का अपहरण हो गया है। छात्रा का नाम लक्ष्मी बताया जा रहा है। छात्रा के परिवार वालों ने बताया कि लक्ष्मी कंप्यूटर क्लास की कोचिंग करने गयी थी। छात्रा के भाई ने साइकिल से उसे कोचिंग सेंटर तक छोड़ा। काफी समय बीतने के बाद भी जब छात्रा नहीं आयी तो उसका छोटा भाई उसे लेने कोचिंग सेंटर पहुंचा। लेकिन छात्रा का कुछ नहीं पता चला। छात्रा की एक सहेली को फोन करने पर पता चला कि वो टोटो से घर निकल गयी है। कुछ ही समय बाद एक अज्ञात नंबर से छात्रा का फोन आया और उसने बताया कि दो लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद फोन कट हो गया। फोन आने के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। 


पुलिस को दी गयी सूचना 

छात्रा का फोन आने के बाद परिजनों ने कतरास पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है। मिली खबर के मुताबिक छात्रा कतरास थान क्षेत्र अंतर्गत आकाशकीनारी के रहने वाली है। उसका अपहरण श्यामडीह में हुआ है, जहां कि वो कोचिंग करने गयी थी।