logo

धनबाद में 79 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म

वहरहीु2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के एमपीएल ओपी क्षेत्र से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 79 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला ने इलाके के तिलतोड़िया निवासी युवक पर जबरन दुष्कर्म और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानसिक रूप से अर्धविक्षिप्त बताया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है।


घटना का आरोप
पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे की है। उनके अनुसार, वह अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी आरोपी वहां पहुंचा और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की और उनकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इस घटना से उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से गहरा आघात पहुंचा है।


साक्ष्य होने का दावा
बुजुर्ग महिला ने अपने आवेदन में यह भी दावा किया है कि घटना से जुड़े कुछ फोटो और वीडियो उनके पास साक्ष्य के रूप में सुरक्षित हैं। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को मामले की विवेचना में शामिल किया जाएगा। एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी ने बताया कि पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags - Dhanbad Jharkhand Crime Sexual Assault Police Crime