logo

धनबाद : 3 नाबालिग लड़कियों को खींच ले गए शोहदे, निर्माणाधीन घर में रेप की कोशिश; ऐसे बची अस्मत

दूग.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात एक गंभीर वारदात होते-होते टल गई। जानकारी के अनुसार, तीन युवकों ने तीन नाबालिग लड़कियों को जबरन एक निर्माणाधीन भवन में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इसी दौरान लड़कियों की सूझबूझ और बहादुरी के साथ-साथ ग्रामीणों की तत्परता से आरोपी अपने मंसूबों में सफल नहीं हो सके।


ग्रामीणों की सक्रियता से बची बड़ी घटना
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपियों को घेरने की कोशिश की। इससे इलाके में तनाव फैल गया और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की पहचान
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल ग्रामीणों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए।

 

Tags - dhanbad news crime against women jharkhand crime police action breaking news