logo

धनबाद कोर्ट को ईमेल से मिली उड़ाने के धमकी, पुलिस ने तुरंत परिसर को कराया खाली, तलाशी अभियान जारी

yue57m.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के माध्यम से मिली है। इसके बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा दिया गया। सभी अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकाले गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे कोर्ट परिसर को अपने नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम के नेतृत्व में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी सीसीआर भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मेटल डिटेक्टर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर हिस्से की जांच की जा रही है। 28 हजारी कोर्ट परिसर में खड़ी मोटरसाइकिलों की भी बारीकी से तलाशी ली जा रही है। दो खोजी कुत्तों को भी जांच में लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

 

Tags - Dhanbad District Court bomb threat Court evacuation Dhanbad Dhanbad court security alert Judicial officers safety Dhanbad law and order Court premises security check Metal detector court inspection Dhanbad police news Court emergency response Indi