logo

धनबाद के छाताबाद में पुरानी रंजिश में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 3 आरोपी गिरफ्तार; 22 नामजद समेत 10 अज्ञात पर FIR

Screenshot_2026-05-29_045709.jpg

धनबाद
कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद दो नंबर में बीते  27 मई को हुई हिंसक मारपीट और गोलीबारी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी पर त्वरीत करवाई की है। इस वारदात को लेकर पुलिस ने 22 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। गोली लगने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुरानी रंजिश में चलीं गोलियां
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरी घटना विकास बजरंगी और अमित यादव के गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही पुरानी रंजिश का नतीजा है। आपसी विवाद ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। 
तीन आरोपी गिरफ़्तारी 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छापेमारी कर तीन नामजद आरोपी आनंद यादव, विवेक ठाकुर और करण दास को धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा और एक स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर जब्त कर ली है। पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। 

Tags - Dhanbad Katras Firing Incident Jharkhand Crime Police Action