logo

धनबाद के बाघमारा में भू-धंसान से हड़कंप, कई घर क्षतिग्रस्त; 6 साल के बच्चे की मौत

धनबाद के बाघमारा में भू-धंसान से हड़कंप, कई घर क्षतिग्रस्त; 6 साल के बच्चे की मौत

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के बाघमारा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जोगता थाना क्षेत्र के सिजुआ 10 नंबर में अहले सुबह अचानक भू-धंसान की घटना से हड़कंप मच गया। भू-धंसान की चपेट में आने से करीब आधा दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दो बच्चे और छह महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब छह वर्षीय एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है। भू-धंसान के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।


 

Tags - Dhanbad Baghmara Sijua Jogta Land Subsidence Jharkhand News