logo

धनबाद : अस्पताल की लापरवाही ने ली नवजात की जान! ऑक्सीजन की कमी का आरोप, परिजनों का भारी हंगामा

अस्पताल की लापरवाही ने ली नवजात की जान! ऑक्सीजन की कमी का आरोप, परिजनों का भारी हंगामा

धनबाद
धनबाद जिले के बाघमारा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में एक नवजात बच्ची की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिवार का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्ची की जान चली गई । डिलीवरी के बाद नवजात को संस लेने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। जब तक नवजात को दूसरे अस्पताल ले जाया गया, वहां के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऑक्सीजन व एंबुलेंस की कमी का आरोप
घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को शांत कराया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में नवजात का शव रखकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी और एंबुलेंस भी नहीं दी गई। मजबूरी में उन्हें नवजात को टोटो (ई-रिक्शा) से दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।जांच के बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
वहीं, सीएचसी प्रभारी डॉ. श्रीनाथ ने कहा कि अस्पताल में वैकल्पिक रूप से ऑक्सीजन की व्यवस्था मौजूद थी और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इनकार कर दिया और बिना पोस्टमार्टम कराए ही नवजात का शव लेकर चले गए।
 

Tags - Baghmara NewsDhanbad NewsJharkhand