रांची
आज पुलिस मुख्यालय, रांची के सभागार में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड, अनुराग गुप्ता द्वारा राज्य में कार्यरत विशेष पुलिस इकाइयों — झा.स.पु., आई.आर.बी., एस.आई.एस.एफ., एस.आई.आर.बी. — की वर्तमान कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) डॉ. संजय आनंदराव लाठकर, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण) सुमन गुप्ता, पुलिस महानिरीक्षक (रांची) अखिलेश कुमार झा, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल विनुकांत होमकर, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) पटेल मयूर कनैयालाल, तथा पुलिस महानिरीक्षक (झारखण्ड जगुआर) अनुप बिरथरे भौतिक रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.) असीम विक्रांत मिंज, तथा प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक — पलामू, बोकारो एवं दुमका — ने भाग लिया।
बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने निम्न निर्देश दिए:
1. सभी पुलिस महानिरीक्षक / उप-महानिरीक्षक अपने क्षेत्राधिकार की वाहिनी कंपनियों का निरीक्षण करेंगे।
2. वाहिनी / कम्पनी प्रमुख नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें।
3. बल की कमी को दूर करने हेतु पर्याप्त संख्या में बलों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
4. वाहिनी में अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
5. वाहनों का नियमित निरीक्षण हो तथा आवश्यकता अनुसार वाहन आवंटन के लिए पुलिस मुख्यालय को सूचित किया जाए।
6. प्रतिनियुक्त कंपनियों में पदाधिकारियों व कर्मियों के रहने और भोजन की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
7. वाहिनी में पदस्थापित कर्मियों की प्रोन्नति, वेतन वृद्धि, ए.सी.पी./एम.ए.सी.पी. जैसी सुविधाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।