logo

झारखंड पुलिस मुख्यालय में DGP अनुराग गुप्ता ने प्रोन्नत उपाधीक्षकों को बैच लगाकर किया सम्मानित

dsp_promoted.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुलिस मुख्यालय, रांची स्थित सभागार कक्ष में आज सोमवार, 7 जुलाई को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने नव प्रोन्नत उपाधीक्षकों (डीएसपी) को बैज लगाकर सम्मानित किया। समारोह में कुमुद सिन्हा, ज्योत्सना, अजय कुमार, इजाजुल हसन सिद्दकी, सुशील कुमार, अजय कुमार साहू, राजकपूर, लीलेश्वर महतो, नरेन्द्र कुमार सिन्हा, राम अनूप महतो, सरोज कुमार सिंह, हरेन्द्र कुमार राय, बिनोद उरांव, अखिलेश प्रसाद मंडल, शंभू प्रसाद गुप्ता, सतीश कुमार, नवल किशोर प्रसाद, उज्ज्वल साह, अजय प्रसाद, सुरेश प्रसाद, शारदा रंजन प्रसाद सिंह, राजेश कुमार एवं राजीव कुमार वीर सहित कई अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड, रांची की अधिसूचना सं0-12/पी5-1004/2024-2632 दिनांक 25 जून 2024 के आलोक में कुल 64 पुलिस निरीक्षकों/परिचारी प्रवर एवं समकक्ष कोटि के अधिकारियों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) ए. विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माईकलराज एस., पुलिस महानिरीक्षक (मानवाधिकार) नरेंद्र कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.) सुदर्शन प्रसाद मंडल, पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक (कार्मिक) सुरेंद्र कुमार झा, पुलिस उप-महानिरीक्षक (एस.आई.बी.) चौथे मनोज रतन, पुलिस उप-महानिरीक्षक (बजट) संध्या रानी मेहता, पुलिस उप-महानिरीक्षक (वि.शा.) शैलेंद्र प्रसाद बर्णवाल, पुलिस उप-महानिरीक्षक (अप. अनु. वि.) चंदन कुमार झा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।



 

Tags - DGP Anurag Gupta latest jharkhand News jharkhand Updates Jharkhand Updates in hidi DGP Congratulated Promoted DSPs latest Jharkhand News latest jharkhand Updates