logo

महाकुंभ जा रहे गांडेय के श्रद्धालु हुए सड़क हादसे का शिकार, विधायक कल्पना ने भेजी तत्काल राहत 

k5.jpg

द फॉलोअप डेस्क; झारखंड 
प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान गिरिडीह जिले के गांडेय से कुछ लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। ये लोग महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को मिली, उन्होंने तुरंत राहत कार्य के लिए कदम उठाए।

कल्पना मुर्मू सोरेन के निर्देश पर झारखंड पुलिस के अधिकारियों को यूपी के बनारस भेजा गया, ताकि घायलों को जल्द से जल्द मदद मिल सके। विधायक ने ट्वीट कर लिखा कि

"कल रात महाकुंभ स्नान के लिए जाते समय गांडेय के हमारे कुछ लोग दुर्भाग्यवश दुर्घटनाग्रस्त हो गए। घायलों की सहायता के लिए तत्काल झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों को बनारस भेजा गया है, ताकि उन्हें हरसंभव सुविधा मिल सके। हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं और BHU हॉस्पिटल में भर्ती लोगों को हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।"

 

Tags - mla kalpana murmu soren mahakumbh accident news gandey giridih news up news banaras news