logo

सोनम वांगचुक की अपील के बाद देवेंद्रनाथ महतो ने पिया पानी 

्ानाल21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्रनाथ महतो ने बुधवार को सोनम वांगचुक की अपील के बाद जल ग्रहण कर लिया है। दरअसल सोनम वांगचुक ने उनसे वीडियो कॉल पर बात की और समझाया कि आंदोलन जारी रखने के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है, जिसके बाद देवेंद्र ने पानी पी लिया है। मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई थी। इसके बावजूद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। देवेंद्रनाथ महतो ने रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की है। उनका कहना है कि झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ युवाओं की लड़ाई को मजबूती देने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया है। 


14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा रद्द करने की मांग
देवेंद्रनाथ महतो की प्रमुख मांग है कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा को तब तक रद्द रखा जाए, जब तक पूरी भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं हो जाती। उनका कहना है कि निष्पक्ष जांच और पारदर्शी व्यवस्था के बिना अभ्यर्थियों के साथ न्याय संभव नहीं है। झारखंड में JPSC और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 

Tags - Jharkhand JPSC Student Protest Sonam Wangchuk Devendranath Mahato