logo

एंबुलेंस से विधानसभा घेराव करने पहुंचे देवेंद्रनाथ

दसीीी.jpg

द फॉलोअप डेस्क
कई दिनों से अनशन पर बैठे JLKM के नेता देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से विधानसभा घेराव करने पहुंच गये हैं। आज छात्रों का साथ देने के लिए धरना स्थल से एंबुलेंस पर सवार होकर विधानसभा घेराव में हिस्सा लेने के लिए रवाना हो चुक हैं। हाथ में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर वह चल पड़े हैं। आपको बता दें कि छात्रों की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से वह अनशन पर हैं, कुछ दिनों पहले तक तो उन्होंने जल का भी त्याग कर दिया था, हालांकि सोनम वांगचुक की आग्रह पर वह जल ग्रहण कर रहे हैं। स्वास्थ्य की रेगुलर जांच करने वाले डॉक्टरों ने कहा है कि फिलहाल देवेंद्र की स्थिति ऐसी नहीं है कि ये अनशन जारी रख सकें, डॉक्टरों ने कहा है कि अधिक समय तक भूखे रहने से शरीर के कई अंगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है और स्थिति चिंताजनक हो सकती है लेकिन देवेंद्र महतो ने कहा है कि उनके आस पास छात्रों की भीड़ और हक की आवास उन्हें ऊर्जावान रखे हुए हैं। बता दें कि जेएलकेएम के एकमात्र विधायक जयराम महतो का एक दिवसीय निर्जला उपवास समाप्त हो चुका है।

Tags - Devendra Nath Mahato JLKM Student Protest Assembly Gherao Jairam Mahato