logo

देवेंद्र महतो को पेपर लीक गिरोह ने छूआ, तो उग्र आंदोलन – बाबूलाल से मिलकर बोला यूनियन 

d_mahto.jpeg

रांची 

बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) से मिलकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने कहा कि देवेंद्र महतो को पेपर लीक (Paper Leak) गिरोह ने छूआ, तो उग्र आंदोलन होगा। बता दें कि JSSC- CGL पेपर लीक का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कहा जा रहा है कि पेपर लीक गिरोह की ओऱ से आंदोलनकारी देवेंद्र महतो को धमकी मिली है। इस धमकी के खिलाफ आज झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के सदस्यों ने बाबूलाल मरांडी, सत्ता पक्ष के बगोदर विधायक विनोद सिंह, सिमरिया विधायक किसून दास से मुलाकात की और उनको ज्ञापन सौंपा। इस बात की जानकारी योगेश चन्द्र भारती, रविन्द्र कुमार महतो और चंदन कुमार ने दी है। 

कहा, ये झारखंड की विडम्बना

बताया कि झारखंड की विडम्बना है कि पेपर लीक महाघोटाला को उजागर करने वाले देवेंद्र नाथ महतो को जान से मारने का धमकी मिल रही है। कहा, अभी तक सरकार द्वारा देवेंद्र नाथ महतो की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया है। कहा कि जेएसएसी कार्यालय में हुए तोड़फोड़ मामले की जांच एसआईटी करेगी। उनको भरोसा है कि इस जांच से झारखंड के गरीब आदिवासी मूलवासी छात्रों को को न्याय मिलेगा। 

क्या है मामला 

बता दें कि 31 जनवरी 2024 को झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के बैनर तले प्रशासन को सूचित कर जेएसएससी कार्यालय घेराव किया गया था। इसमें अपने अधिकारों को लेकर सम्पूर्ण झारखंड से आदिवासी मूलवासी पीड़ित छात्र पहुंचे थे। लेकिन पेपर लीक गिरोह को बचाने की मंशा से आंदोलन को कमजोर और बदनाम करने की साजिश शुरू हो गयी। आरोप लगाया कि आयोग और प्रशासन द्वारा सुनियोजित तरीके से कुछ असामाजिक तत्व को भेजकर भीड़ को भड़काने का काम किया गया। तोड़फोड़ की गयी। कहा कि इन सब मामले की जांच एसआईटी करे।