logo

झामुमो को परिवार कल्याण पार्टी बताकर बाबूलाल ने सीएम हेमंत को बताया एक्सीडेंटल उत्तराधिकारी… जानें क्यों

1280.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झामुमो पार्टी सिर्फ अपने परिवार कल्याणके लिकाम करने वाली प्राइवेट लिमिटेड कंपनी टाईप पार्टियों के एक्सीडेंटल उत्तराधिकारियों के मुंह से लोकतंत्र के दुहाई की बात सुनकर हंसी आती है। यह बातें बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कही। दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के नेतृत्व में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन फॉर सोशल जस्टिस के पहला राष्ट्रीय सम्मेलन में सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर लोकतंत्र को समाप्त करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर ही बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन व उनकी पार्टी पर कटाक्ष किया है।

पार्टी पदाधिकारियों के नाम बताकर, पार्टी का बताया काम
बाबूलाल मरांडी ने पार्टी के पदाधिकारियों के नाम बताकर भी यह बताया कि एक ही परिवार के सदस्य मुख्य पद पर है। उन्होंने ट्वीट पर पार्टी का नाम- झारखंड मुक्ति मोर्चा बताते हुए इस प्रकार पदाधिकारियों के नाम बताए। पार्टी के अध्यक्ष-शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष-हेमंत सोरेन, महासचिव- सीता सोरेन, युवा मोर्चा अध्यक्ष- बसंत सोरेन। पार्टी का काम इस प्रकार बताया - सिर्फ़ और सिर्फ़ अपने परिवार के लिये बेहिसाब धन-दौलत, ज़मीन जायदाद इकट्ठा करना। चोरी पकड़े जाने पर आदिवासी होने की दुहाई देना, देश के मंहगे से मंहगे वकीलों के दम पर बचने का कानूनी दावंपेच खेलना। इससे महान लोकतान्त्रिक पार्टी और उसका कल्याणकारी काम और क्या हो सकता है?

लोकतंत्र पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं- दीपक प्रकाश
सीएम हेमंत सोरेन के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियों को लोकतंत्र पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। झामुमो जैसी परिवारवादी पार्टी राजतंत्र की मानसिकता से ग्रसित हैं। झामुमो बताए जिस पार्टी में पिता अध्यक्ष, पुत्र कार्यकारी अध्यक्ष, मां उपाध्यक्ष और भाभी एवं भाई सभी केंद्रीय पदाधिकारी हों उसमें कौन सी लोकतांत्रिक व्यवस्था चल रही है। उन्होंने हेमंत सोरेन से पूछा कि बताएं आपातकाल लगाकर देश में लोकतंत्र को समाप्त करने की साजिश करने वाली कांग्रेस से लोकतंत्र का कैसे भला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसकी परिक्रमा करने वाली झामुमो, राजद, समाजवादी पार्टी, तृणमूल आदि सभी क्षेत्रीय पार्टियां मिलकर देश में परिवार तंत्र लाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसा कभी नहीं होने देगी। भारत की आत्मा लोकतंत्र है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT