रांची:
आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए रांची शहर में विभिन्न समितियों द्वारा निर्मित पूजा पंडालों में अधिक से अधिक सुविधाएं मिले। दुर्गा पूजा में पूजा पंडालों को देखने के लिए रांची शहर में दूर दराज से आने वाले एवं रांची शहर के निवासियों को पूजा घूमने में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। इसी निमित्त आज उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने रांची के विभिन्न पंडालों का निरिक्षण किया।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया
कुछ दिन पूर्व रांची नगर निगम सभागार में आयोजित सभी पूजा पंडालों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में कला संगम क्लब ढिबरी पट्टी अपर बाजार रांची के प्रतिनिधियों के द्वारा पुराने घर जो कभी भी गिर सकता है संबंधित समस्या से बैठक में अवगत कराया था। उसी समस्या को देखने को उक्त स्थान पर पहुंचे। विकट स्थिति देख जल्द समाधान हेतु संबंधित विभाग को दिशा निर्देश दिया।
पूजा-पंडालों में सुविधाओं का जायजा लिया
अपर बाजार स्थित राजस्थान मित्र मंडल द्वारा निर्मित भव्य पूजा पंडाल का निरिक्षण कर समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित द्वारा समस्याओं से अवगत कराया। उपमहापौर ने पूजा पूर्व सभी समस्याओं के समाधान की बात की। निरीक्षण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद सुनील यादव, पंकज कुमार रांची नगर निगम के इंजीनियर सहित पूजा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।